शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को चेक बांउस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले जेल भेजा था। फिलहाल राजपाल यादव 30 दिन की अंतिरम जमानत पर चल रहे हैं। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर केस करने वाले उद्योगपति माघव गोपाल अग्रवाल पहली बार खुलकर सामने आए। हाईप्रोफाइल मामले में बातचीत के दौरान अग्रवाल ने कहा कि अपने ही पैसे के लिए बच्चों की तरह रोना पड़ा और साढ़े तीन करोड़ रुपये के करीब वकीलों पर खर्च करने के बाद भी मूल धन वापस नहीं मिला। उनका कहना है कि 2010 में दिए गए पांच करोड़ रुपये के अब ब्याज जोड़ने पर करीब 25 करोड़ रुपये के बराबर बैठते हैं। माधव गोपाल अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2010 में अभिनेता की फिल्म 'अता-पता लापता' के लिए पांच करोड़ रुपये का लोन दिया गया था। उनके अनुसार पूरी लिखापढ़ी और एग्रीमेंट के बाद ही रक...