नई दिल्ली, मार्च 13 -- टीवी शोज से दर्शकों का काफी अटैचमेंट होता है। वजह ये है कि डेलीसोप रोजाना उनके रूटीन का एक हिस्सा बन जाते हैं। हर हफ्ते दर्शकों को टीआरपी का बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग चेक करते हैं कि उनका फेवरिट सीरियल नंबर 1 पर है या नहीं। स्टार प्लस के शो अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए काफी क्रेज दिखता है। बीते कुछ वक्त से टॉप पर रहने वाला ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी काफी ड्रॉप थी। जब इसकी टीआरपी थोड़ी बेहतर हुई तो लोग राजन शाही पर टीआरपी में गड़बड़ी करवाने का आरोप लगा रहे हैं। चलिए पूरा मामला जानते हैं।क्या राजन शाही ने चली चाल? ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी कुछ वक्त से डाउन थी। 9वें सप्ताह में इसकी रेटिंग बढ़ गई। अब लोग कह रहे हैं कि राजन शाही ने एक स्ट्रैटजी के तहत ऐसा किया है। शो का कॉन्टेंट इसके लिए ...