हाथरस, मार्च 22 -- कोतवाली मुरसान के लापता चल रहे युवक का शव शनिवार को आगरा-अलीगढ़ न्यू हाईवे के निकट करवन नदी में मिला। मृतक के चाचा ने राजनैतिक द्वेषभावना के चलते भतीजे का अपहरण कर हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए वर्तमान प्रधान उसके बेटे व दो भतीजों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुरसान के गांव विश्नूदास निवासी रितेश उर्फ छोटू को गांव के ही रहने वाले कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए। जब रात को वो वापस नहीं लौटकर आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। युवक के न मिलने पर परिजनों ने अगले दिन कोतवाली मुरसान में गुमशुदगी दर्ज करा दी। शनिवार को परिजन न्यू हाईवे के निकट करवन नदी में तलाश कर रहे थे। तब एक शव करवन नदी में क्षत विक्षिप्त हालत में मिला। जिसकी पहचान लापता रितेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.