राजनैतिक छवि धूमिल करने का किया जा रहा प्रयास
बागेश्वर, अगस्त 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो और पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उनके और एक महिला को जोड़कर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक और कपकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। गढ़िया ने कहा कि वायरल पोस्ट पर कई लोगों ने भी अभद्र और आपत्तिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.