मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को महिला मोर्चा की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि और मझवा विधायक सूचिस्मिता मौर्य ने पावर लिफ्टर निधि पटेल व अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता और महिलाओं को समाज और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समाज और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान निरंतर बढ़ रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आयुषी श्रीमाली ने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को...