कानपुर, जून 27 -- कानपुर। भाजपा के प्रखर वक्ता एवं लोकतंत्र सेनानी गौरी शंकर अवस्थी की 28वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत गौरीशंकर एक राजनेता ही नहीं बल्कि राजनेता नहीं, बल्कि सिद्धांतों पर चलने वाले निर्भीक, ईमानदार और राष्ट्रहित सर्वोपरि मानने वाले व्यक्ति थे। पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को सिद्धेश्वर मंदिर धर्मशाला, आचार्य नगर में स्मृति पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। गौरीशंकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता होने के बावजूद हलीम मुस्लिम महाविद्यालय से अध्यक्ष निर्वाचित होना उनके सर्वस्वीकार्य, लोकप्रिय और सर्वसमावेशी व्यक्तित्व का प्रमाण था। गौरीशंकर के पुत्र अनूप अवस्थी कहा कि अपने पिता के आदर्शों को जीवंत बनाए हुए हैं। संचालन गौरव पांडेय तो आभार अनूप अवस्थी ने व...