राजनेता नहीं, राजनीति बदलना है, पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने बताया आगे का रोडमैप
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- आईएएस से इस्तीफा देने वाली यूपी कैडर की अधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया। उन्होंने राजनीति करने की घोषणा की है। इसके साथ ही कई बातों से पर्दा भी हटाया है। दिव्या ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनेता बदलना नहीं बल्कि राजनीति को बदलना है। आम लोगों की राजनीति करना है। सवालों वाली राजनीति करना है। यूपी में ही रहकर राजनीति करने और बिना डरे राजनीति करने की बात कही है। एक्स पर एक वीडियो के जरिए दिव्या मित्तल ने अपनी बात रखी। कहा कि अब हमें इरादे की राजनीति, न्याय की राजनीति, फिक्र की राजनीति और सोच की राजनीति करनी है। वह राजनीति नहीं जो केवल लोगों को गिनती है। लोगों को सीढ़ी बनाकर सत्ता तक पहुंचती है। वह राजनीति जो लोगों को सुनती है। यह भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति करेंगी, भाजपा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.