वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को तीन शिक्षकों डॉ. रवि प्रकाश सिंह, डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी और डॉ. जयदेव पांडेय का विदाई समारोह आयोजित किया गया। तीनों शिक्षक बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर क्रमशः भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय और बीआरए विश्वविद्यालय में सेवाएं देंगे। विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ के साथ प्रो. सूर्यभान प्रसाद, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. रेशम लाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. ज्योति त्रिपाठी आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.