मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-2027 के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकायों की अंतिम विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा समाप्त हो गयी। परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को प्रथम पाली में ग्रुप ए के अंतर्गत इतिहास श्रम एवं समाज कल्याण फारसी एवं एंथ्रोपोलॉजी विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत वाणिज्य मानव संसाधन विपणन, मैथिली, अकाउंट एवं फाइनेंस, राजनीति विज्ञान एवं संस्कृति विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को दूर दराज क्षेत्रों के परीक्षार्थी इस कड़ाके की ठंड के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। जे एन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे...