सीतामढ़ी, मई 8 -- सीतामढ़ी। जिले के दो केन्द्रों पर पांचवे दिन गुरुवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। दोनों पाली में कुल निर्धारित 133 परीक्षार्थियों में 119 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमपी हाईस्कूल केन्द्र पर द्वितीय पाली की परीक्षा देकर बाहर आये इंटर के परीक्षार्थी आशुतोष, धीरज कुमार, मानव राज आदि ने बताया कि राजनीति विज्ञान का सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि सवाल आसान रहने से तनाव कम रहा। कंपार्टमेंटल सह विशेष इंटर परीक्षा में प्रथम पाली में समाज शास्त्र की परीक्षा में आठ में सात परीक्षार्थी उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- रासायनिक समीकरण ने परीक्षार्थियों को उलझाया वहीं द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा में 125 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.