राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
बलरामपुर, जुलाई 5 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नगर के मधुरिमा इन मैरिज लॉन में रविवार को वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल प्रभारी नारायण केसरवानी मुख्य अतिथि व देवीपाटन मंडल अध्यक्ष रविन्द्र गुप्त कमलापुरी विशिष्ट अतिथि रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त ने कहा कि वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ होने के बावजूद राजनीति में आबादी के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व से वंचित है। उन्होंने समाज से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। विधानसभा प्रभारी श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक समाज को उसके योगदान के अनुरूप सम्मानजनक भागीदारी मिलनी चाहिए। मुख्य अतिथि नारायण केसरवानी ने 12 जुलाई को कैबिनेट मंत्री नंद गोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.