राजनीति में वादों की नहीं परिणामों की संस्कृति स्थापित हो
कानपुर, जुलाई 15 -- पुखरायां, संवाददाता। कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार को भारतीय ग्राम स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. सतीश सचान ने कहाकि हम राजनीति में वादों की नहीं परिणामों की संस्कृति स्थापित करना चाहते हैं। बुधवार को भारतीय ग्राम स्वराज पार्टी की आयोजित सभा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. सतीश सचान ने कहाकि भारत का भविष्य दिल्ली, मुंबई, लखनऊ या अन्य महानगरों में नहीं बल्कि देश के छह लाख से अधिक गांवों से लिखा जाएगा। हमारा संकल्प है कि शिक्षित भारत, समृद्ध किसान, स्वस्थ्य परिवार और आत्मनिर्भर गांव हों। भारतीय ग्राम स्वराज पार्टी की वास्तविक शक्ति गांव में है, यदि गांव मजबूत होंगे तो भारत मजबूत होगा। राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि ग्राम स्वराज और जनकल्याण का साधन है। शिक्षा हमारा अधिकार है, जो व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.