सीतामढ़ी, जनवरी 15 -- शिवहर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के कद्दावर नेता रहे स्व.रघुनाथ झा की पुण्यतिथि पर बुधवार को स्थानीय गांधी नगर भवन में स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि रघुनाथ झा ने अपने व्यक्तित्व एवं कार्य कुशलता के बल पर बिहार की राजनीति में एक अलग पहचान कायम की थी। उन्होंने संघर्ष के बल पर पंचायत के मुखिया से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का राजनीतिक सफर तय किया। वे बिहार सरकार में एक दर्जन से अधिक विभागों के मंत्री रहने के अलावा राज्य के कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों को सुशोभित किया। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ ने कहा कि शिवहर के लोगों को रघुनाथ झा पर गर्व करने की जरूरत है। क्योंकि उन्होंने शिवहर की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.