भोपाल, नवम्बर 26 -- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, विचारों का विरोध हो सकता है, लेकिन अपने आदर्शों, वरिष्ठों और प्रेरक व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान के मामले में मन छोटा नहीं होना चाहिए। उनका यह दर्द प्रदेश में पार्टी की जड़ों को सींचने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम पद्म विभूषण दिवंगत सुंदरलाल पटवा की प्रतिमा के अनावरण से पहले हुए उसके विरोध को लेकर छलका। इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर की एक पोस्ट में उन्होंने इस तरह के विरोध को लेकर अपनी तकलीफ बयां की। पूर्व सीएम को याद करते हुए चौहान ने लिखा, 'श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी हमारे आदर्श और हमारी प्रेरणा हैं। वे राजनीति के संत, तथा शुचिता और सिद्धांतों के पर्याय थे। लगभग 75 वर्षों का उनका सार्वजनिक ...