नई दिल्ली, मई 8 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। राजनीति में बाहुबल और धन्नासेठों का गठजोड़ खूब फलफूल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केरल, असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद दागी नेताओं और करोड़पति उम्मीदवारों ने अधिक संख्या में जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इन राज्यों में 2021 की तुलना में चुनाव जीतने वाले करोड़पतियों की संख्या की 7 से 18 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। जबकि पिछले पिछले 15 सालों में चुनाव जीतने वाले धन्नासेठों की संख्या में 45 से 50 फीसदी की बढोतरी हुई है। इसी तरह, चुनाव में जीत दर्ज करने वाले दागी नेताओं की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है.

राजनीति में करोड़पतियों की संख्या राजनीति और चुनाव पर बारीकी से नजर रखने वाली गैर सरकारी संगठन 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक ...