राजनीति में काला जादू: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने विपक्ष पर लगाया अघोर पूजा करवाने का आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- राजनीति में आमतौर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद देखने को मिलता रहता है। लेकिन गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के ऊपर काला जादू और अघोर पूजा करवाने का आरोप लगाया। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान रेड्डी ने कहा कि विपक्ष कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए काले जादू समेत तमाम तांत्रिक क्रियाओं का सहारा ले रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंदरिम्मा हाउसिंग टावर्स की आधारशिला रखने के बाद रेड्डी ने एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। यहीं पर उन्होंने काले जादू के बारे में बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस नेताओं ने सरकार का बुरा चाहने के लिए काले जादू का सहारा लिया है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग कर्नाटक और तमिलनाडु गए और अघोर पूजा की, जिसमें उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.