चेन्नई, मई 5 -- तमिलनाडु में विजय थालापति की टीवीके ने बंपर प्रदर्शन किया है। अपने पहले ही चुनाव में थालापति की पार्टी ने 234 सीटों में से 108 पर जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अपनी पहली ही राजनीतिक पारी में हिट होने वाले थालापति विजय का मन आज की तरह राजनीति करने का नहीं था। वो राजनीति में आना भी नहीं चाहते थे और जब माता-पिता ने उनसे बिना बताए पार्टी का हिस्सा बना दिया तो विजय ने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों पर केस कर दिया और कोर्ट चले गए थे।क्या था पूरा मामला बात साल 2020 की है। इस साल विजय थालापति के पिता एस. ए. चंद्रशेकर ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई और उसका रिजस्ट्रेशन करवाने का प्रयास शुरू कर दिया। पार्टी का नाम रखा गया विजय मक्कल अय्यकम (VMI)। इस पार्टी में विजय के पिता महासचिव बने और उनकी माता शोभा को इस पार्टी का कोषाध्यक्ष बना...