महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण व सुरक्षा के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को हर समय सुनिश्चित रखें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम, रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी आदि को निर्धारित मानकों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.