राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं : धीरज
भागलपुर, सितम्बर 2 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड डिग्री कॉलेज काशील में छात्र जदयू द्वारा संवाद सह समीक्षा बैठक आयोजित हुआ। बैठक में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए संगठन की गतिविधियों, छात्रहित से जुड़े मुद्दों एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह प्रदेश प्रभारी रुहैल रंजन एवं छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश शामिल हुए। इस दौरान जद(यू) छात्र प्रभारी ने कहा कि बिहार में छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार एवं संगठन दोनों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं है। राजनीति सेवा का माध्यम है। विशिष्ट अतिथि विधायक शुभान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.