शामली, मई 25 -- क्रांतिकारी नागरिक दल के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को शहर स्थित हनुमान टीला लाइब्रेरी में आयोजित की गई। बैठक में राजनीति के बढ़ते अपराधीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दल के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि राजनीति में बढ़ता अपराधीकरण देश और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण राजनीति में विचारधारा की प्रतिस्पर्धा समाप्त होकर लूट-खसोट और गुंडागर्दी की होड़ लगना है। इसी कारण शिक्षित एवं सज्जन लोग राजनीति से दूरी बनाने लगे हैं और राजनीति अपराधियों की शरणस्थली बनती जा रही है।उन्होंने यह भी पढ़ें- राजनीति का बढ़ता अपराधीकरण चिंता का विषय: अशोक कुमार कहा कि इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए आवश्यक है कि शिक्षित एवं सज्जन व्यक्ति राजनीति में सक्रिय भागीदारी करें तथ...