बांका, मार्च 8 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कुछ दिन पहले तक कटोरिया में एक बड़े आयोजन की आहट साफ सुनाई दे रही थी। प्रशासनिक हलचल तेज थी, अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे थे और निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज के आसपास का इलाका संभावित जनसभा की तैयारियों में जुटा हुआ था। मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण, पेड़ों की छंटाई और टेंट-मंच की व्यवस्था को लेकर तेजी दिखाई दे रही थी। पहले दो मार्च और फिर आठ मार्च को सीएम नीतीश कुमार के आगमन की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी थी। हालांकि आधिकारिक रूप से भले ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की घोषणा पहले भी नहीं हुई थी और अब भी किसी प्रकार की रद्दीकरण की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन जमीनी स्तर पर बदले हालात ने संभावित दौरे को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। डिग्री कॉलेज के पास आमसभा स्थल चिन्हित कर वहां टेंट ल...