हजारीबाग, अप्रैल 8 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले का पटाझेप होने के एक सप्ताह बाद बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विष्णुगढ़ पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता के पिता एवं भाई से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा उन्हें सांत्वना देते हुए इस विकट घड़ी में साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों द्वारा इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति किए जाने की कड़ी भर्त्सना की। कहा कि कुछ लोग इस त्रासदी को राजनीतिक अवसर में बदलने का प्रयास करते दिखे, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के संवेदनशील मामलों में सबों को राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एकजुट होने का काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.