रामपुर, मई 11 -- पिपलिया महतो गांव के गुरूद्वारे में सिख सामाजिक न्याय यात्रा के भव्य स्वागत के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब के बाद सबसे अधिक सिख उत्तर प्रदेश में बसते हैं। प्रदेश की 13 लोकसभा और 40 विधानसभा सीटों पर हमारा समाज हार-जीत तय करने की क्षमता रखता है, लेकिन विडंबना यह है कि राजनीतिक पटल पर हमारी हिस्सेदारी न के बराबर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह यात्रा सिखों को एकजुट करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही है। बता दें कि यह यात्रा छह अप्रैल को पीलीभीत से शुरू हुई थी, जो बिलासपुर पहुंची। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर, पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार और पूर्व पालिकाध्यक्ष मुहम्मद हसन खां,भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल,सतनाम सिंह मट्टू, अमरजीत सिंह ढिल्लो और आरिफ खां आदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.