लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आम आदमी पार्टी के सांसद एवं पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के यहां छापे की कार्रवाई को राजनीतिक विद्वेष बताया है। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को कहा जब मेरे ऊपर छापे पड़े थे, तब यही उमाशंकर भाजपा के पक्ष में बयान दे रहे थे। मेरा मानना है कि किसी के भी खिलाफ राजनीतिक विद्वेष के कारण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर उमाशंकर सिंह ने कुछ गलत नहीं किया है, तो उनके साथ न्याय होना चाहिए। साथ ही जिला पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने मांग की कि प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराया जाए, ताकि बीडीसी और सदस्यों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...