राजनीतिक रसूख में घिरे टाइगर लॉक पर अब एडीए की नजर
अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजनीतिक रसूख से घिरी टाइगर लॉक की जमीन पर एडीए की नजर पड़ गई है। प्राधिकरण ने पांच हजार वर्गमीटर के भूखंड में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व में कुछ जनप्रतिनिधियों के नाम भी चर्चाओं में रह चुके हैं। पिछले दिनों भी इस जमीन बने निर्माण को तोड़कर अलग-अलग हिस्सों में खरीदने वालों में दिल्ली व निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधियों के नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहे थे। एक जनप्रतिनिधि ने तो अपना बोर्ड भी लगा दिया था लेकिन कुछ ही समय के बाद हटा दिया गया। दिल्ली जीटी रोड पर मेलरोज बाईपास के सामने टाइगर लॉक फैक्ट्री की बेशकीमती जमीन है। करीब पांच हजार वर्गमीटर क्षेत्र में फैली इस जमीन को लेकर पूर्व में कई बार विवाद हो चुके हैं। टाइगर लॉक फैक्ट्री परिवार के सद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.