राजनीतिक भागीदारी पर यादव समाज का जोर
भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। अखिल भारतीय यादव महासंघ की बैठक रविवार की देर शाम दत्तीपुर गांव में हुई। इस दौरान आपसी एकता, शिक्षा तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर मंथन किया गया। साथ ही राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत सदस्य डॉ. नरेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की राजनीतिक सक्रियता बेहद जरूरी है। समाज को हेय दृष्टि से देखने का काम कुछ दलों के नेता कर रहे हैं। ऐसे में आपसी एकता बेहद जरूरी है। इस दौरान नशे से दूरी, शिक्षा पर बल, आपसी एकता, समाज के होनहारों को सम्मानित करने समेत कई मसलों पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस समय को देखते हुए राजनीतिक सहभागिता और समाज की मजबूती बेहद जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्रह्मभोज को नहीं किया जाएगा। साथ ही आह्वान किया गया कि समाज के लोग शादियों में फिजूलखर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.