बरेली, जुलाई 24 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय गुरुवार रामपुर जाने के लिए बरेली पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और उनके सपनों का केंद्र है। सरकार को बुलडोज़र की राजनीति छोड़कर शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।' यह भी पढ़ें- जौहर विवि के भवन गिराने के आदेश के विरोध में प्रदर्शन यह भी पढ़ें- सपाइयों ने कलक्ट्रेट...