मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के साथ आयोजित बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन मतदेय स्थलों का संवर्धन एवं पोलिंग स्टेशनों का पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। 27 से 30 दिसंबर तक कंट्रोल टेबल अपडेट कर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जबकि 31 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होगा। डीएम ने बताया कि 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 31 दिसंबर से 21 फरवरी तक ईआरओ द्वारा नोटिस जारी कर सुनवाई एवं सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। 25 फरवरी तक आयोग से अनुमति प्राप्त कर 28 फरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.