चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का कर्वी नगर मंडल का प्रशिक्षण हुआ। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि किसी भी राजनैतिक पार्टी को चलाने के लिए उसकी कार्यपद्धति का ठीक होना बहुत जरूरी है। अन्य दलों की अपेक्षा भाजपा की कार्यपद्धति में बहुत अंतर है। शिवशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा विचारों पर काम करने वाली पार्टी है। उसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि भाजपा के इतिहास के संबंध में सभी को जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, आनंद त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, रवि गुप्ता, दिव्या त्रिपाठी, अंजू वर्मा, माया प्रजापति, बृजेन्द्र शुक्ला, जवाहर सोनी, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...