बक्सर, जून 18 -- अभिनंदन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर दिया शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बक्सर पहुंच मिथिलेश तिवारी फोटो संख्या- 36 कैप्सन- गुरुवार को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी। बक्सर, हमारे संवाददाता। शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार मिथिलेश तिवारी बक्सर पहुंचे। भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का स्वागत ब्रह्मपुर से लेकर बक्सर शहर तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अभिनंदन और स्वागत समारोहों के माध्यम से शिक्षा मंत्री अभिनंदन किया। शिक्षा मंत्री अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां आयोजित सम्मान समारोह में काफी संख्या में भाजपा और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्...