गाजीपुर, जनवरी 21 -- गाजीपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को लेकर राइफल क्लब में एडीएम दिनेश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई। इसमें विभिन्न पार्टी के पदाधिकारियों को अब तक प्राप्त दावे, आपत्तियों के बारे में बताया गया। साथ ही प्रतिनिधियों से यह भी अपील की गयी कि वे अपने-अपने बीएलओ के माध्यम से अर्ह मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने के लिए बीएलओ का सहयोग प्रदान करें। बैठक में कांग्रेस से रविकान्त राय, सपा से राजेश कुमार यादव, बसपा से सुभाष राम, भाजपा से अवधेश राय, आम आदमी पार्टी से नागेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...