हापुड़, दिसम्बर 6 -- भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर का शनिवार को राजनीतिक दलों ने 69वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब समता एवं न्याय के प्रेणता थे। जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों एवं दलितों के उत्थान के लिए जो संविधान में व्यवस्था की, यह उनका एक सराहनीय कदम था। वहीं सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मिनाक्षी रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया। इस अवसर पर जिला महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.