नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा। एसआईआर को लेकर शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। दलों को दावे-आपत्तियों और प्रपत्रों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन डीईओ पोर्टल पर फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11बी अपलोड किए जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों को पोर्टल लिंक उपलब्ध कराकर जानकारी देखने की सुविधा भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...