कानपुर, फरवरी 3 -- जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में नोटिस निर्गत किए जाने एवं उनकी सुनवाई से संबंधित विषयों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने आयोग द्वारा निर्गत नवीन दिशा-निर्देशों से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए आयोग के निर्देशों का अनुपालन पर विशेष बल दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं दावे एवं आपत्तियों की सूची राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। इससे निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सहभागी बनाया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 2 फरवरी तक कुल 22,324 फार्म-6, 519 फार्म-7 एवं 3,587 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। अब तक कुल 1,33...