रांची, जुलाई 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में राजनीतिक दलों के 74,320 बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) हर विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की मदद करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, आजसू, राजद, भाकपा माले व बसपा के बीएलए हैं। ये संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एब्सेंट मतदाता, परमानेंटली शिफ्टेड, डेथ, डुप्लिकेट और गैर भारतीय मतदाता की पहचान कर बीएलओ को सूचित करेंगे। झारखंड के 29,562 मतदान केंद्रों के लिए 29,571 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को एसआईआर के लिए लगाया गया है। बीएलओ मतदाताओं को आंशिक रूप से भरा हुआ इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। मतदाताओं द्वारा इसे भरने में बीएलए मदद कर रहे हैं। भाजपा के 28,217, झामुमो के 19,269, कांग्रेस के 19,153, आजसू पार्टी के 4596,...