रांची, जून 29 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय कक्ष में सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता सुषमा लकड़ा की अध्यक्षता में 59-तोरपा (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसआईआर के तहत निर्धारित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। साथ ही बीएलए-2 की नियुक्ति तथा उससे संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इस अवसर पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत चल रहे एन्यूमरेशन चरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी संबंधित पक्षों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग द...