वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। हिंदू एक है। राजनीतिक दलों के कारण इसमें बिखराव दिखता है। यह बात रविवार को ग्लोबल सिटिजन फोरम के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र कुमार मोदी ने कही। वह सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के सभागार में 'हिंदू राष्ट्र बनाने में हम सबका योगदान और भावी भूमिका' विषय पर आयोजित सनातन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन आध्यात्मिक ज्ञान और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त संगम सिद्ध हुआ, जिसने विश्व के लिए भारत को एक मार्गदर्शक के रूप में स्थापित करने की भावना को और सुदृढ़ किया। उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सिद्धांतों पर प्रकाश भी डाला जैसे सूर्य को ईश्वर का एकमात्र प्रत्यक्ष स्वरूप मानना, पुनर्जन्म की अवधारणा, कर्म का महत्व, धर्म की प्रासंगिकता और मोक्ष (मुक्ति) की ओर मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.