मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय स्थित लोहिया ट्रस्ट पर मंगलवार को लोकबन्धु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी,कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी। इसके बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय राजनीति में जिद और जुनून की अनूठी मिसाल थे राजनारायण। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में हराना राजनरायण के ही बस की बात थी। लोकबंधु राजनारायण में अक्खड़ बनारसीपन कूटकूट कर भरा था। इसी स्वभाव के कारण उन्हें मोरारजी देसाई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। समाज और गरीब वर्ग के हिमायती रहे। 1977 के चुनाव में इंदिरा गांधी को हराने के बाद पूरे देश में उनका कद बहुत ऊंचा हो गया था। बनारस के बेनियाबाग मैदान में स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.