प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री व श्रममंत्री धर्मवीर की 41वीं पुण्यतिथि पर हवन किया गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। सामाजिक आंदोलनों में उनके योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जननेता धर्मवीर वंचित वर्गों के उत्थान के प्रतीक थे, जिन्होंने सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया। आर्य समाज के विद्वान राधेश्याम आर्य ने हवन कराया। इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, शिशु जायसवाल पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व पुलिस अधीक्षक एलपी भास्कर, एपी सिंह, वरिष्ठ नेता मोईनुद्दीन, रामभजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.