वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को 'नारी शक्ति वंदन' बिल के प्रचार को नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई। विद्यापीठ के महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ, महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति और महिला अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित इस यात्रा को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाई। यह पदयात्रा भी भारत माता मन्दिर तक गई। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्य अतिथि सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक मील का है पत्थर : दर्शना सिंह विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष पून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.