फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। 1200 से अधिक वोटों वाले मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने चर्चा की। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिये और संभाजन को लेकर नियत की गयी तारीखों की जानकारी दी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी बैठक में डीएम के अलावा एडीएम अरुण कुमार सिंह, भाजपा के चुनाव प्रबंधन सेल के जिला संयोजक मिथलेश गुप्ता, सपा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, बसपा के रामरतन गौतम, कंाग्रेस के वरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इस दौरान बताया गया कि एक जुलाई तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार होंगे। यह भी पढ़ें- 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा विभाजन आपत्तियां और सुझाव और आलेख्य सूची का प्रकाशन 4 जुलाई को नि...