सोनभद्र, अप्रैल 8 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में आयोजित महिला संगोष्ठी के दूसरे दिन बुधवार को खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम में राजनैतिक और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पंचायत में सब जगह आरक्षण है। स्वयं सहायता के जरिए ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत में अपनी भागीदारी मजबूत कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि संगठित हो और सामान विचार धारा का सृजन करें। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, वृद्धा, विधवा, पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सबसे पहले योजनाओं के प्रति जागरूक हों और प्रशिक्षण ...