राजनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिवारों से मिल व्यक्त की संवेदनाएं
लखनऊ, जून 6 -- देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान शनिवार को शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धसुमन अर्पित कर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके बाद वह वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय भगवती शुक्ला की धर्मपत्नी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट भी की तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह से मिले क्षेत्रवासी, प्रतिनिधिमंडल और पदाधिकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.