लखनऊ, अप्रैल 12 -- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आने के दौरान रविवार को विधान भवन पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। लगभग 24 सालों बाद विधान भवन भ्रमण करने आए रक्षा मंत्री ने किए गए व्यापक नवाचारों, सुदृढ़ व्यवस्थाओं तथा आधुनिकीकरण कार्यों की सराहना की। राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा में दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन पर आधारित एक विशेष पुस्तक भेंट की गई।राजनाथ सिंह दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचे और सबसे पहले डिजिटल गैलरी का अवलोकन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के गौरवमयी इतिहास पर आधारित एक विशेष फिल्म देखी। उन्होंने इस पहल को युवा पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया। रक्षा मंत्री ने विधानसभा परिसर में विकसित विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन कि...