राजनाथ सिंह, बीएल संतोष और अनुराग ठाकुर से मिले दातागंज विधायक
बदायूं, नवम्बर 7 -- दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान एमएलसी महाराज सिंह भी मौजूद रहे। दोनों के बीच बदायूं-बरेली मंडल की राजनीतिक परिस्थितियों और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा विधायक ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट कर संगठन के सुदृढ़ीकरण, जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।विधायक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के दिल्ली स्थित आवास पर भी दीपावली के अवसर पर शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एमएलसी महाराज सिंह भी मौजूद रहे।एक ही समय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से हुई इन मुलाकातों को 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.