आरा, जनवरी 20 -- आरा, हिप्र.। शहर के के एमपीबाग स्थित आर्य समाज भवन में राजनाथ प्रसाद की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके दोनों पुत्र डॉ मनोज कुमार गुप्ता और डॉ सतीश कुमार सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद सारण के मढ़ौरा से आए मिशन गायक धीरज धर्मेंद्र व उनके साथी कलाकारों ने निर्गुण भजन गाकर उपस्थित लोगों को भावुक व मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर दिवंगत राजनाथ प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट, महासंघ गोपगुट, सजग रचनाकार संघ, वैश्य एकता मंच, संपूर्ण वैश्य परिसंघ, श्मशान विकास समिति सहित विभिन्न संगठनों के साथ शहर के कई गणमान्य शामिल हुए। मौके पर जिला परिषद भोजपुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.