राजनाथ आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 और 29 अक्तूबर को फिलीपींस के सेबू में आयोजित होने वाली 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। रक्षा मंत्री 'क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान' विषय पर बैठक को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह एडीएमएम-प्लस से इतर भाग लेने वाले देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान वे संबंधित देशों के साथ जारी रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और रणनीतिक साझेदारियों को और मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। एडीएमएम आसियान में रक्षा संबंधी परामर्श और सहयोग का सर्वोच्च तंत्र है। एडीएमएम-प्लस, आसियान के सदस्य देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.