राजनाथ: ईपीएस- 95 पेंशनरों ने रक्षामंत्री को सौंपा पेंशन बढ़ोतरी का ज्ञापन
लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, संवाददाता I ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पेंशन बढ़ोतरी के लिए ज्ञापन सौंपा। मंडल उपाध्यक्ष आरसी मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री से मानसून सत्र में न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए प्रति माह, डीए और पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने बताया कि बार-बार मुलाकात कर अनुरोध करने के बावजूद पेंशन बढ़ोतरी न होने से देश के 81 लाख ईपीएस- 95 पेंशनरों में रोष बढ़ता जा रहा है I प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, राजशेखर नागर, पीके श्रीवास्तव, दिलीप पांडे, डीके मिश्रा संतोष सक्सेना, काजिम रजा समेत अन्य कई पेंशनर शामिल रहे I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.