सराईकेला, अप्रैल 30 -- राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबानी में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार हाइवा (बीआर 10 जी ए 2748) ने डाला टेम्पो (जे एच 06 ऐस 1819) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.