सराईकेला, अप्रैल 10 -- राजनगर। राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बदल दिया गया है। डीसी नीतीश कुमार के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन सोरेन को पद से हटा दिया है। वहीं डॉ. रश्मि डी बाड़ा को अगली सूचना तक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से 7 अप्रैल को जारी आदेश में तीन दिनों के भीतर प्रभार हस्तांतरण करने का निर्देश दिया गया है। दरअसल 15 जनवरी को डीसी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में राजनगर सीएचसी प्रभारी डॉ. सोरेन की कार्य प्रणाली में कई खामियां सामने आई थीं। इसके बाद डीसी ने प्रभारी पद में बदलाव का निर्देश दिया था। करीब तीन महीने बाद इस आदेश पर अमल करते हुए विभाग ने कार्रवाई क...